तेज आंधी-तूफान के बीच कार में आ गिरा पेड़, एक की गई जान

खबर शेयर करें -


ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी तूफान के बाद भारी वर्षा हुई। श्यामपुर क्षेत्र में पेड़ के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ऋषिकेश क्षेत्र में भारी तूफान और वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। हाईवे पर कई पेड़ आंधी के कारण टूट कर गिर गए। श्यामपुर गुमानीवाला मार्ग पर कई पेड़ सड़क पर टूट कर गिरे हैं। यहां एक भारी भरकम पेड़ के टूटने से वहां से गुजर रहे एक स्कूटी सवार चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी


गंभीर रूप से घायल इस व्यक्ति को एम्स भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धन बहादुर छेत्री (40 वर्ष) निवासी रुषा फॉर्म गुमानी वाला ऋषिकेश के रूप में की गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999