आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन, चार श्रद्धालु घायल

खबर शेयर करें -



पिथौरागढ़ से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। आदि कैलाश यात्रा पर श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए आईटीबीपी कैंप ले जाया गया है।


हादसा शनिवार सुबह 11:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुटी के पास श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में दो पुरुष और दो महिला सवार थे। चारों लोग घायल बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- अवैध खनन के ऊपर बड़ी कार्रवाई,स्टोन क्रेशरों में संयुक्त झापामार कार्यवाही से हड़कंप मच

चार श्रद्धालु घायल
हादसे की सूचना पाकर आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों का रेस्क्यू कर कुटी स्थित आईटीबीपी के कैंप में ले जाकर उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों को प्राथमिक के बाद नाबि स्थित होम स्टे में भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999