मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड में गर्मायी सियासत, सर्व समाज ने किया चक्का जाम का ऐलान,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -
प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सर्व समाज ने किया चक्का जाम का ऐलान

प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है. मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल के यमुना कालोनी आवास में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ गई. अग्रवाल के समर्थकों ने सोमवार को राजधानी देहरादून में चक्का जाम का ऐलान किया है.

video link- https://youtu.be/p644kO77gJY?si=epsN9bl00ltrp35R

यह भी पढ़ें -  ठंड से हलकान होंगे लोग, उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया बर्फबारी का अलर्ट

सर्व समाज ने किया चक्का जाम का ऐलान

गौरतलब है कि रविवार शाम को प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद अग्रवाल के समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया. अग्रवाल के समर्थकों ने सोमवार को चक्का जाम का ऐलान किया है. सर्व समाज के लोगों का कहना है कि अग्रवाल ने दबाव में आकर अपना इस्तीफा दिया है. अगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हैं तो इसके विरोध में सर्व समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - बेकाबू डम्पर ने टीपी नगर में मोमो खा रहे अनिल को रौंदा, सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

अग्रवाल ने अपने समर्थकों से की अपील

चक्का जाम का असर डोईवाला में देखने को मिला. डोईवाला में बाजार बंद रहे. जिसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने समर्थकों से अपील की है कि सभी अपने प्रतिष्ठान खोलें. उन्होंने कहा कि वह उनके समर्थकों का धन्यवाद करते हैं कि वह उनका समर्थन कर रहे हैं लेकिन बाजार बंद करना सही नहीं है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मौसम अपडेट(देहरादून) IMD का आज सात जनपदों में येलो अलर्ट, बरसात आंधी तूफान बिजली गिरने की संभावना, रहे सुरक्षित
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999