दून अस्पताल में चिकित्सकों के साथ मारपीट के बाद प्रशासन सख्त, सुरक्षा कर्मी बढ़ाने की मांग पर फिर विचार शुरू

खबर शेयर करें -

देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग में हुई मारपीट के बाद अस्पताल प्रशासन एक बार फिर हरकत में आ गया है। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद अब अस्पताल में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को लेकर पुनः विचार शुरू कर दिया गया है।

मुख्य बिंदु

दून अस्पताल में सुरक्षा कर्मी बढ़ाने की मांग पर फिर विचार शुरूअस्पताल प्रशासन ने देहरादून SSP को भेजा पत्रये है मामला

यह भी पढ़ें -  कांगड़ा घाट में तेज बहाव में बहे चार कांवड़िये

दून अस्पताल में सुरक्षा कर्मी बढ़ाने की मांग पर फिर विचार शुरू

बता दें दून अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में 80 सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता को लेकर पहले भी स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजा था। पूर्व में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए यह मांग रखी गई थी, लेकिन अब ताजा घटना के बाद इस प्रस्ताव पर फिर से गंभीरता से काम शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  नहीं रहीं गायिका शारदा सिन्हा, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

अस्पताल प्रशासन ने देहरादून SSP को भेजा पत्र

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर एस बिष्ट ने अस्पताल परिसर में पुलिस बल बढ़ाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। बताया गया है कि इमरजेंसी बिल्डिंग में बनी पुलिस चौकी में पहले तीन पुलिसकर्मी तैनात रहते थे, लेकिन घटना वाली रात केवल एक ही पुलिसकर्मी मौजूद था।

ये है मामला

रविवार देर रात कुछ तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद से इमरजेंसी में रात के समय ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टाफ डर के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। मारपीट की इस घटना के मामले में पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि अगर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो इस घटना को रोका जा सकता था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999