पत्नी की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक सनसनी खेज़ घटना की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है पत्नी की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। मृतक देहरादून की नेहरू कॉलोनी में रहता था और पेंटर का कार्य करता था।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जीआरपी लक्सर द्वारा मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया तो पता चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी के साथ देहरादून में चकशाह नगर नेहरूकॉलोनी में रहता था, तथा पैंट पुताई का कार्य करता था, मृतक के परिजनों द्वारा लखीमपुर से मृतक के फूफा को घटना की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा- बरसाती नाले में बहा पिकअप, ड्राइवर ने तैरकर बचाई जान


जिसके द्वारा मृतक के कमरे में जाकर देखा तो कमरा बंद था, जिसकी जानकारी उसके द्वारा पुलिस व आसपास के लोगो को दी गयी, कमरा खोलने पर मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी कमरे में मृत अवस्था में पाई गयी, मृतका के गले पर गला घोटने के निशान है। दोनों की शादी को 7 वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार दोनो में अकसर कहासुनी होती रहती थी।

यह भी पढ़ें -  58 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर अरेस्ट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में बताई जा रही कीमत


पहली नज़र में मृतक ज्ञान प्रकाश द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के उपरांत लक्सर में जाकर स्वयं आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया है । घटना के संबंध में मृतका के पति ज्ञानप्रकाश के फूफा बलराम पुत्र रामचंद्र निवासी बेलरायां थाना तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमे अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999