हिमाचल की सियासी उठापटक पर सामने आया अजय भट्ट का बयान

खबर शेयर करें -



हिमाचल प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का बयान सामने आया है। अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस इस समय देश में अस्तांचल की तरफ है उसका सूरज डूब रहा है।


केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस में इस वक्त भगदड़ सी मची हुई है। कांग्रेस नेता भाग कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। हिमाचल में भी कांग्रेस विधायक भाजपा को वोट दे रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही हिमाचल में भी सुखद परिणाम सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस को लगा करारा झटका,इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

बहुमत के बाद भी कांग्रेस की हार
बता दें हिमाचल प्रदेश राज्यसभा सीट पर चुनाव हुआ। इसके परिणाम ने हर किसी को चौंका दिया। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को बराबरी के वोट मिले। वहीं कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के पलटन बाजार में भीषण अग्निकांड, तीन मंजिला गारमेंट्स शॉप में रखा सामान जलकर खाक

कांग्रेस के जबड़े से छीनी BJP ने जीत
विधानसभा में बीजेपी के केवल 25 विधायक होने के बावजूद ऐसा उलटफेर हुआ कि अंत में कांग्रेस को हार माननी पड़ी। क्रोस वोटिंग के बाद भाजपा उम्मीदवार के मतों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। दोनों ही दलों के पास 34-34 का आंकड़ा हो गया और पर्ची डालने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष वर्धन की जीत हुई। लिहाजा भाजपा ने कांग्रेस के जबड़े से जीत छीन ली।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999