Ankita bhandari case: कांग्रेस ने खड़े किए CM की प्रेस वार्ता पर सवाल, बोले कई सवाल अब भी अनुत्तरित

खबर शेयर करें -

ganesh godiyal

Ankita bhandari case: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता भंडारी मामले को लेकर की गई हालिया प्रेस वार्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तैयारी के साथ पत्रकार वार्ता में आए थे, लेकिन इसके बावजूद कई अहम सवाल आज भी अनुत्तरित हैं।

सरकार के ब्यूरोक्रेट्स दे रहे सफाई

गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने कल जो प्रश्न उठाए थे, वे आज भी उतने ही जायज हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनका सीधा जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कई ब्यूरोक्रेट्स अंकिता मामले में सफाई दे रहे हैं, जबकि असली सवालों से बचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  NDA या महागठबंधन?, बिहार में किसके सिर सजेगा ताज?, आज हो जाएगा फैसला – Bihar Chunav Results 2025

रिसोर्ट पर किसके आदेश पर बुलडोजर चलाया: गोदियाल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि अंकिता भंडारी का शव नहर से बरामद होने के बाद रिसोर्ट पर किसके आदेश पर बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने यह भी पूछा कि इस मामले में SIT के तहत 90 से अधिक लोग गवाह बने, लेकिन आखिरकार कितने गवाहों ने अपनी गवाही दी, इसकी जानकारी सरकार क्यों नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें -  ट्रेन हादसा-ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरे; अब तक 2 की मौत, 20 घायल

गणेश गोदियाल ने दोहराई CBI जांच की मांग

गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रिटायर जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग करती है, ताकि पूरे मामले का सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि दिवंगत अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच बेहद जरूरी है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999