चोरी करने घर में घुसा चोर!, एग्जॉस्ट फैन के छेद में जा फंसा, Video Viral

खबर शेयर करें -
kota-thief-stuck-in-exhaust-fan-hole-video-viral

राजस्थान के कोटा का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें चोरी करने आया चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन के लिए बने छेद से घर के अंदर आने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वो उसी छेद में अटक गया। इसी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को बाहर निकाला।

चोरी करने घर में घुसा चोर! Video Viral

दरअसल ये घटना कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। यहां 3 जनवरी को घर के मालिक सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर पर चोरी करने की सोची। लेकिन उनका ये दाव उनपर ही उलटा पड़ गया। दोनों चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन के छेद से अंदर घुसने की फिराक में थे। हालांकि एक चोर उसी छेद में फंस गया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक से वापस लौटीं विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

video- https://youtube.com/shorts/enCqAtsBdAk?si=JVqzLM9ujAA4704z

एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसा चोर

जब अगले दिन सुभाष अपने घर वापस लौटे तो किचन की खिड़की में उन्होंने देखा की इंसान लटका हुआ है। जिसे देखकर वो चौंक गए। उन्होंने फौरन शोर मचाया जिससे स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। भीड़ को देख चोर का साथा मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने देहरादून समेत 5 जिलों के लिए भारी बारिश की जारी की चेतावनी

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जहां पर पुलिस ने चोर को बाहर निकालने की जद्दोजहद में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद चोर को छेद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने अब चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस कार से चोर चोरी करने आए थे। उसपर पुलिस का स्टीकर लगाया हुआ था। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- जवाहर ज्योति, दमुवाढुंगा में नए निर्माण, क्रय विक्रय और सीमांकन परिवर्तन पर रोक का आदेश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999