हल्द्वानी- स्कूटी और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन युवकों की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वाले रास्ते पर दर्दनाक हादसा हो गया है बताया जा रहा है स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग की है जहां पर टांडा जंगल के पास स्कूटी और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन और रामपुर (यूपी) निवासी 24 वर्षीय आकाश सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को तीनों एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी गए थे।

यह भी पढ़ें -  स्पर्श गंगा अभियान के अवसर पर एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन

रात में रुद्रपुर लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनका एक मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया है। इसी कारण तीनों युवक देर रात करीब 12 बजे फिर से स्कूटी से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि जब वे संजय वन से करीब दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल क्षेत्र में पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर(उत्तराखंड)अब इन बेटियों को मिलेगा स्मार्टफोन.।।

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत और सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। उधर, स्कॉर्पियो कार भी हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार लोगों को एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें -  यहां पुल के नीचे इस हालत में पड़ा मिला शव, इलाके में मची सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999