अन्ना हजारे ने भी शुरू किया आंदोलन, छात्रों के प्रदर्शन का किया समर्थन

खबर शेयर करें -
anna-hazare-started-silent-protest-in-ahilyanagar-supporting-delhi-cjp-students

देश के जाने-माने समाजसेवी अन्ना हजारे भी अब छात्रों के समर्थन में आ गए है। उन्होंने अहिल्यानगर में मौन विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुरुवार को अन्ना हजारे दिल्ली में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मौद आंदोलन शुरू किया। इस दौरान वो काफी इमोशनल नजर आए।

अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

इससे पहले अन्ना हजारे ने पहले पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था। उन्होंने 22 जुलाई को अन्ना हजारे की पीएम मोदी से अपील दिल्ली में नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर पत्र में अपनी बात रखी थी। जिसमें उन्होंने सरकार को हल निकालने को कहा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि एक मंत्री के इस्तीफे से सरकार नहीं गिरती।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर -पति से मिलने आई महिला के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म

अन्न हजारे ने बल प्रयोग की निंदी की

दरअसल छात्रों पर हुए बल के प्रयोग से अन्ना काफी दुखी हैं। पहले भी उन्होंने छात्रों का समर्थन किया था। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को दूर करने और शिक्षा प्रणाली में जनता का भरोसा बहान करने की अपील की थी।

पहले सरकार को झुका चुके हैं अन्ना हजारे

मालूम हो कि 89 साल के सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने पहले भी सरकार को झुकाया है। उन्होंने अपने जीवन में करीब 7 से आठ प्रमुश आमरण अनशन किए हैं। साल 2011 में उन्होंने जन लोकपाल विधेयक के लिए 13 दिन का ऐतिहासिक अनशन किया था। इससे पहले भी उन्होंने आरटीआई को मजबूत करने के लिए 1998, 2001, 2004, 2006 और 2003 में मुंबई में कई महत्वपूर्ण अनशन किए थे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  राजीव महर्षि ने कर्नाटक के CM डी.के. शिवकुमार से की मुलाकात, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999