संसद के बाहर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, कांग्रेस की नारेबाजी, NDA का भी विरोध प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

Parliament Protest Photos Update PM Modi Rahul Gandhi BJP Congress Paper Leak Row

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार को हंगामा देखने को मिला। संसद भवन के बाहर विपक्ष और सरकार आमने-सामने आ गए। दोनों NDA और विपक्ष की तरफ से जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तो वहीं विपक्ष के सामने NDA के सांसद भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

संसद के बाहर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

दोनों पक्षों की तरफ से जमकर नारेबाजी चली। बताते चलें कि जहां NDA सांसद 21 जुलाई को पीएम आवास के बाहर राहुल समेत कांग्रेस के धरने का विरोध कर रहे हैं। तो वहीं इंडिया ब्लॉक पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है। बता दें कि प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी NDA सांसदों के काफी करीब पहुंच गई थी। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आकर रोका।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में वन पंचायत भूमि पर अतिक्रमण, राजस्व उपनिरीक्षक को धमकी, सरकारी दस्तावेज फाड़े ।।

कांग्रेस की नारेबाजी, NDA का भी विरोध प्रदर्शन

सरकार कह रही है कि वो पेपर लीक के मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार है। तो वहीं विपक्ष का कहना है कि पहले शिक्षा मंत्री इस्तीफा देंगे तब जाकर इस मुद्दे पर बात होगी। 

संसद के अंदर भी हंगामा जारी

उधर, आज भी संसद के अंदर हंगामा जारी रहा। जिसके चलते दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को पहले दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद लोकसभा में जैसे ही 2 बजे के बाद कार्यवाही शुरू हुई तो दोबारा से भारी हंगामा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें -  जूनियर असिस्टेंट समेत 224 पदों पर ऑनलाइन आवेदन करें

दोनों सदनों की कार्यवाही कल के लिए स्थगित

जिसके चलते एक बार फिर संदर की कार्यवाही शुक्रवार यानी अगले दिन 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। वहीं राज्यसभा में भी तीन बजे तक कार्यवाही को स्थगित किया गया था। दोबारा से हंगामा होने के वजह से राज्यसभा को भी 24 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999