उत्तराखंड में जिला योजना समितियों के चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जिला योजना समितियों के चुनाव का ऐलान
AI Generated image

उत्तराखंड में जिला योजना समितियों के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना की तारीख तय की है। इससे पहले 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 14 अक्टूबर को नाम वापसी होगी। निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को चुनाव संबंधी सार्वजनिक सूचना जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।

उत्तराखंड में जिला योजना समितियों के चुनाव का ऐलान

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरिद्वार जिला पंचायत के सम्पूर्ण क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के अन्य जनपदों में निर्धारित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से जिला योजना समितियों के सदस्यों का सामान्य निर्वाचन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  खुद को मठाधीश न समझें SHO व SO: आईजी रिद्धिम अग्रवाल

निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सोमवार, 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पूरी की गई। नामांकन पत्रों की जांच 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी और दिन का काम खत्म होने तक चलेगी। उम्मीदवार 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। वोटिंग 16 अक्टूबर, 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी, और इसके बाद दोपहर 3 बजे से प्रक्रिया पूरी होने तक वोटों की गिनती की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Kainchi Dham: नीम करौली बाबा के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, परिवार संग पहुंचे बाबा के दर

आचार संहिता लागू

निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन अधिकारी के रूप में सार्वजनिक सूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक सूचना की प्रतियां जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत मुख्यालय तथा नगरीय निकायों के सूचना पट्टों पर प्रदर्शित की जाएंगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि अधिसूचना जारी होने की तिथि से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999