उत्तराखंड: पहाड़ में फिर दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से बोलेरो के उड़े परखच्चे, दो की मौत !

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर पंपाबे क्षेत्र में पार्किंग में खड़ी एक पर्यटक बोलेरो वाहन के ऊपर अचानक चट्टान गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी यात्री पंचाचूली बेस कैंप से घूमकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन पार्किंग क्षेत्र में खड़ा था…तभी अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान नीचे आ गिरी और वाहन उसकी चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें -  17 साल की लड़की को Kartik Aaryan कर रहे डेट!, गोवा से वायरल हुई PICS

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और उप जिला चिकित्सालय धारचूला भेजा जा रहा है…जहां उनका इलाज जारी है।

पत्थर गिरने से बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

यह भी पढ़ें -  भजन-कीर्तन में नाचने से रोका तो युवती के सिर पर कुकर से किया वार

इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999