बाबा तरसेम सिंह : सोशल मीडिया में हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट वायरल, कहा मैंने मारा…

खबर शेयर करें -



उधमसिंह नगर में नानकमत्ता के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले में एक नया मोड आया है। जहां पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें एक नामजद आरोपी के नाम से बनी आईडी की ओर से बाबा तरसेम सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।


तरसेम सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रही पोस्ट ने सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक इसमें नामजद आरोपी के नाम से बनी आईडी की ओर से बाबा तरसेम की हत्या की जिम्मेदारी ली गई। हालांकि इसे लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस अकाउंट से पोस्ट हुआ है उसकी सत्यता की अभी जांच की जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  600 साल पुरानी महरौली की अखोनजी मस्जिद को गिराने पर लगी रोक, DDA को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बता दें नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की गुरुवार को डेरे में घुसकर दो बाइक सवार व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हरबंस सिंह चुघ समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें बाइक सवार सरबजीत सिंह और अमरजीत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 5 अक्टूबर से करवट लेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

डेरे में ही रह रहे थे हत्यारे
बता दें हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों ने 19 मार्च को नानकमत्ता गुरुद्वारे की सराय का कमरा नंबर 23 बुक कराया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पिछले 10 दिनों से यहीं रहकर बाबा की रेकी कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी डेरे के दूसरे गेट से फरार हो गए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999