मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर!, महंगे होंगे रिचार्ज प्लान, इतने बढ़ेंगे रेट?

खबर शेयर करें -
Mobile-recharge Plan To Get Expensive

अगर आप भी हर महीने मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। जल्द ही रिचार्ज प्लान की कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो मोबाइल टैरिफ में जल्द ही 10 से 12% तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

दरअसल मई में लगातार पांचवें महीने यूजर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। यही वजह है कि कंपनियां अब टैरिफ बढ़ाने के लिए खुद को तैयार मान रही हैं। जुलाई 2024 में पहले ही एक बार रिचार्ज दरों में 11-23% तक इजाफा हो चुका है। अब लग रहा है कि अगला झटका फिर आने वाला है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – यहां भरे बाजार युवक का पैर कुचल गया तेज रफ्तार ट्रक

मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर!, महंगे होंगे रिचार्ज प्लान

ब्रोकरेज फर्म Jefferies के अनुसार जियो और एयरटेल की तेज यूजर ग्रोथ और वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की गिरावट ने कंपनियों को मजबूती दी है कि वे टैरिफ बढ़ा सकें। आने वाले समय में 5G स्पीड, डेटा यूसेज और यहां तक कि समय के हिसाब से भी अलग-अलग प्लान बनाए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस साल के आखिर तक मोबाईल प्लान्स में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  युवक की गहरी खाई में गिरने से मौत एसडीआरएफ ने बमश्किल शव निकाला,dekhe video

किस पर पड़ेगा असर?

संभावना है कि कंपनियां अब मिड और प्रीमियम यूजर्स पर ज्यादा ध्यान देंगी, ताकि जो ग्राहक भारी डेटा यूज़ करते हैं वही ज्यादा खर्च करें। यानी आम यूजर पर सीधा बोझ शायद कम आए। लेकिन अगर आप OTT, गेमिंग या ज्यादा डेटा चलाते हैं तो जेब पर असर पड़ेगा ही पड़ेगा।

यूजर्स बढ़े, तो कीमतें भी बढ़ेंगी?

टेलीकॉम सेक्टर में मई का महीना यूजर ग्रोथ के लिहाज से रिकॉर्ड बना गया। जियो ने अकेले 55 लाख नए एक्टिव यूजर्स जोड़े। तो वहीं एयरटेल ने भी 13 लाख का इजाफा किया। इसी तेजी ने कंपनियों को भरोसा दिलाया कि अब प्लान महंगे करने पर भी यूजर नहीं भागेंगे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999