उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

खबर शेयर करें -
uttarakhand-weather-update-weather-today-rain-alert mausam ka haal uttarakhand weather forecast today

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने पिछले दिनों प्रदेशभर में अंधड़, ओलावृष्टि और तीव्र बारिश की चेतावनी दी थी. वहीं आज भी प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में आंशिक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप खिलेगी जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ लिमिटेड लाल कुआं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु 3500 किटों का किया वितरण

देहरादून में 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान

देहरादून में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे लू जैसे हालात बन सकते हैं. वहीं नैनीताल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें -  Forest Fire: गर्मी बढ़ने के साथ फिर सुलगने लगे जंगल, 24 घंटे के भीतर सात नई घटनाएं

उधर चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भी दिन में धूप रहने की संभावना है.. चमोली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है, जबकि पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले में तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं बागेश्वर जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक रह सकता है.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999