हरिद्वार के भंडारा करा दो बाबूजी’ का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

 

bhandara-kar-do-babu-ji-death bhandara-king-baba-ramashankar-gupta-dies

Bhandara Kara Do Babu ji death: हरिद्वार की हर की पौड़ी के पास शिवसेतु में भंडारा किंग बाबा के नाम से मशहूर रमाशंकर गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। भंडारा करा दो बाबूजी से उनकी पहचान थी। हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं से वो भंडारा करा दो बाबूजी कहकर वहां जरूरत मंद लोगों को खाना बांटते थे। हालांकि अब ये आवाज सुनाई नहीं देगी। ये आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई।

हरिद्वार के भंडारा करा दो बाबूजी’ का निधन Bhandara Kara Do Babu ji death

दरअसल शिवसेतु पर रमाशंकर गुप्ता श्रद्धालुओं से जरूरतमंदों के लिए भंडारा कराने की अपील करते थे। उनकी ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद वो इंटरनेट पर मशहूर हो गए। अक्सर उनके वीडियो जमकर वायरल होते है।

यह भी पढ़ें -  11 साल पहले लापता हुई थी महिला, परिवार ने मृत मानकर किया अंतिम संस्कार; अब जम्मू-कश्मीर में जीवित मिली लीलावती

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मिली जानकारी के अनुसार भंडारा किंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव गुरुवार को हर की पैड़ी के एक सार्वजनिक शौचायल से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही उनके परिजनों की तलास की जा रही है। पुलिस की माने तो अगर कोई वारिस सामने नहीं आता है तो नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  आज भी Kainchi Dham में होते हैं चमत्कार, मनोज बाजपेयी के साथ हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया- Neem Karoli Baba Mandir

‘भंडारा किंग’ से नाम से वायरल, श्रद्धालुओं के हाथों कराते थे भंडारा

बताते चलें कि हर की पैड़ी में मां गंगा के तट पर लोग स्नान के साथ दान पुण्य का काम करने भी आते है। कुछ लोग संतों को दान भी करते है और कुछ भंडारा भी कराते हैं। रमाशंकर गुप्ता भी पैसों में लोगों को भंडारा कराते थे। इसी बीच उनकी एक वीडियो वायरल हुई जिसके बाद वो हरिद्वार के भंडारा किंग नाम से इंटरनेट पर फेमस हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी “भंडारा करा दो बाबूजी” की आवाज को जमकर वायरल किया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999