गहरी खाई में गिरा डंपर, मौके पर ही मौत, SDRF ने निकाला शव

खबर शेयर करें -

uttarkashi-dump-truck-accident driver death

उत्तरकाशी से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बड़कोट में डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा डंपर

दरअसल ये पूरा हादसा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्नीगाड़ के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डंपर राजमार्ग निर्माण काम में लगा था। ऐसे में अचानक से डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ उपचुनाव के लिए फैसले में थोड़ा सा ही इंतजार, बीजेपी में जश्न का माहौल

मौके पर ही मौत, SDRF ने निकाला शव

मृतक ड्राइवर की पहचान 40 साल के सरजीत सिंह के रूप में हुई। सरजीत डोडा, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी मुश्किलों से शव को गहरी खाई से बाहर निकाला। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999