पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा, रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत

खबर शेयर करें -

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर (Ludhiana Boiler Explosion) फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात शहर के जसपाल बांगर गांव के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद एक फैक्ट्री में हुआ।

इस हादसे की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।
विस्फोट से अफरा-तफरी का माहौल
जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार देर रात को हुआ। अचानक बॉयलर फट (Ludhiana News) जाने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराहट में इधर-उधर भागने लगे। वहीं घायल साथियों की जान बचाने के लिए भी लोगों ने भरसक प्रयास किए।

यह भी पढ़ें -  मोटाहल्दू के नीरज ने जीता पदक, लोगों ने किया स्वागत

आगे की कार्यवाही में जुटी पुलिस
उन्होंने दोनों मजदूरों को उठाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस फैक्ट्री और फैक्ट्री मालिक को लेकर पूछताछ कर रही है।

हादसा कैसे हुआ, इसकी छानबीन में भी पुलिस जुटी है। वहीं मजदूरों की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बड़ा खुलासा:- हल्द्वानी तहसील में प्रमाण पत्रों के फर्जीवाड़े का आरोपी फर्जी अरायजनवीस निकला…
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999