कुमाऊँ- स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी: 40.78 ग्राम नशे के साथ युवक और सैनिक की पत्नी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

–चार साल के बच्चे की मां पर तस्करी में शामिल होने का आरोप -बचपन के साथी के साथ मैदानी क्षेत्रों से लाते थे स्मैक

पिथौरागढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसओजी की टीम ने स्मैक की बड़ी खेप बरामद कर एक युवक और सैनिक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 40.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

पुलिस और एसओजी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक और महिला कार से मैदानी क्षेत्र से बड़ी मात्रा में स्मैक खरीदकर पिथौरागढ़ ला रहे हैं। सूचना पर टीम ने टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर घाट चौकी के पास चेकिंग अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में होगी यह बड़ी-बड़ी जांच… पहुंचेंगे यह नामी चिकित्सक…

इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार कार रुकते ही चालक युवक वाहन से उतरकर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें एक महिला सवार मिली। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 40.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि महिला और युवक बचपन के साथी हैं और लंबे समय से मैदानी क्षेत्रों में जाकर होटल में साथ ठहरते थे। आरोप है कि दोनों वहां से स्मैक खरीदकर पिथौरागढ़ में बेचने का काम करते थे।

यह भी पढ़ें -  स्कूल वैन में अचानक लगी आग, मौके पर मची चीख-पुकार

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला एक सैनिक की पत्नी है और उसका चार साल का बच्चा भी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने युवक और महिला को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान पिथौरागढ़ नगर के पूल्ड आवास, टकाना निवासी 31 वर्षीय हिमांशु जोशी उर्फ हेम और मदली तल्ली, चंपावत निवासी 35 वर्षीय ज्योत्सना खाती उर्फ ज्योति के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों यूएसनगर के झनकट से स्मैक खरीदकर ला रहे थे। खुद उपयोग करने के साथ ही वे इसे युवाओं को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। दोनों ने स्मैक किससे खरीदी, किसे बेचने की फिराक में थे पुलिस इस पूरी चेन को खंगालने में जुट गई है। ऐसे में इस तस्करी में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये से आयुर्वेदिक चिकित्सकों में भारी असंतोष, काला फीता बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999