कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 4 अक्टूबर तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन, यहां पार्क करने होंगे वाहन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी न्यूज़- वीकेंड और गांधी जयंती के अवकाश के चलते कैंची धाम में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर की रात तक कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में रूट डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था रहेगी। ऐसे में यदि आप इन दिनों कैंची धाम दर्शन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले पुलिस का डायवर्जन प्लान जरूर जान लें।

पुलिस ने जाम से बचने और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग और डायवर्जन की व्यवस्था की है। इसके तहत कई स्थानों पर निजी वाहनों को पार्क कराकर श्रद्धालुओं को शटल सेवा या सार्वजनिक परिवहन से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।

भीमताल के रास्ते आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -(बधाई) शीश महल काठगोदाम निवासी तनुज पाठक बने IAS पाई 72 वीं रेंक

बाहरी जिलों से भीमताल के रास्ते कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु स्थानीय शटल सेवा या सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से भवाली होते हुए कैंची धाम पहुंच सकेंगे। वापसी के लिए भी शटल सेवा की व्यवस्था रहेगी।

गेठिया और नैनीताल की ओर से आने वालों को यहां करनी होगी पार्किंग

गेठिया और नैनीताल मार्ग से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को भवाली सेनेटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा और दर्शन के बाद वापस पार्किंग तक लाया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन

कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने के लिए अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना क्षेत्र से डायवर्ट किया जाएगा। जरूरत के अनुसार इन वाहनों को रामगढ़ और मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भारी बारिश के अलर्ट पर बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

पर्वतीय क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग से अनुमति दी जाएगी। वहीं, अन्य भारी वाहनों को भवाली के सैनेटोरियम तिराहे पर रोककर चरणबद्ध तरीके से आगे भेजा जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

भवाली से पहाड़ जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

भवाली से आगे पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले चारपहिया वाहनों को यातायात की स्थिति के अनुसार रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से डायवर्ट किया जा सकता है। वहीं, पहाड़ों से हल्द्वानी और अन्य मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाले चारपहिया वाहनों को जरूरत पड़ने पर क्वारब-रामगढ़-नथुवाखान बाईपास मोटर मार्ग से निकाला जाएगा।

टैक्सी और दोपहिया टैक्सी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया टैक्सी वाहनों के अनावश्यक प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस का उद्देश्य मंदिर क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम करना और जाम की स्थिति से बचना है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: इलाज नहीं, सिर्फ रेफर सेंटर!

आपातकालीन वाहनों के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर

यातायात व्यवस्था के बीच एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था रहेगी। इससे किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान

कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। पुलिस के निर्देशों का पालन करें और भीड़ या जाम की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने से पहले यातायात कर्मियों से जानकारी लें। वीकेंड के दौरान यात्रा पर निकलने से पहले रूट डायवर्जन की ताजा जानकारी लेना भी जरूरी है, ताकि दर्शन के लिए जाने और वापस लौटने में अनावश्यक परेशानी न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999