सड़क हादसे में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर में स्कॉर्पियो और 22 टायरा डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों की शादी 4 महीने पहले हुई थी और वे काशीपुर से रामनगर होते हुए नैनीताल घूमने जा रहे थे।

हादसा 2 अक्टूबर की रात करीब 1:20 बजे रामनगर के पीरूमदारा में हुआ। गाजियाबाद निवासी यतीश पत्नी शीतल के साथ स्कॉर्पियो से नैनीताल जा रहे थे। पीरूमदारा के पास सामने से आ रहे हरियाणा के फरीदाबाद के डंपर (HR 38 AC 4554) से उनकी स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यतीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शीतल को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दिल्ली-एनसीआर रेफर कर दिया गया।

  1. 4 महीने पहले हुई थी शादी, नैनीताल घूमने जा रहा था दंपती-उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (शाहपुर बमेठा) निवासी यतीश यादव (24) राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी थे और एक निजी स्कूल में टीचर थे। उनकी पत्नी डॉ. शीतल यादव पेशे से डॉक्टर हैं।
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बुक सेलरो के यहां छापा, खुली प्राइवेट स्कूलों की पोल, कार्रवाई के निर्देश

दोनों की शादी महज 4 महीने पहले हुई थी। गुरुवार देर रात दंपती अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से काशीपुर-रामनगर होते हुए नैनीताल घूमने के लिए निकले थे।

  1. गलत साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, पलटी स्कॉर्पियो-हादसा 2 अक्टूबर की रात करीब 1:20 से 1:45 बजे के बीच नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर के पीरूमदारा के पास हुआ। यतीश के पिता सुरेश यादव के अनुसार, सामने से आ रहा उपखनिज से लदा 22 टायरा डंपर (HR 38 AC 4554) ओवरटेक करने के चक्कर में गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आ गया।
यह भी पढ़ें -  पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की बिगड़ी हालत, AIIMS में भर्ती, दो बार हुए बेहोश

तेज रफ्तार डंपर ने सामने से स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और दोनों पति-पत्नी गाड़ी के नीचे दब गए।

  1. खिलाड़ी की मौके पर ही मौत, पत्नी को दिल्ली-एनसीआर रेफर किया- हादसे के बाद राहगीरों और सूचना पर पहुंची रामनगर कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधानसभा में हुई कई EVM मशीनें खराब

पुलिस दोनों को तत्काल रामनगर संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने यतीश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पत्नी डॉ. शीतल को प्राथमिक इलाज के बाद देर रात ही दिल्ली-एनसीआर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

  1. पिता का गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी- हादसे की खबर मिलते ही परिजन रामनगर अस्पताल पहुंचे। यतीश के पिता ने डंपर चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और दुर्घटनाग्रस्त डंपर व घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999