बड़ी खबर -बस में कहासुनी के बाद पति पत्नी को हल्द्वानी बस अड्डे छोड़कर गया, हुआ फिर यह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बस में कहासुनी के बाद पति अपनी पत्नी को हल्द्वानी बस अड्डे पर छोड़कर घर चला गया। जब पति बहुत देर तक नहीं पहुंचा तो पत्नी रोते हुए कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की।महिला ने बताया कि उसका पति गरुड़ बागेश्वर का रहने वाला है और दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता है।

वह उसके साथ ही रहती है और बुधवार को दोनों दिल्ली से बागेश्वर के लिए निकले थे। बस में सवार दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। बस हल्द्वानी बस अड्डे पर पहुंची तो पति, पत्नी को यह बोलकर गायब हो गया कि कुछ देर में लौट कर आएगा। तीन घंटे महिला बस अड्डे में बैठी रही। जब वह नहीं पहुंचा तो महिला रोते हुए कोतवाली पहुंची।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Budget Session: बजट सत्र का चौथा दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब दे रही सरकार


पुलिस ने वीडियो कॉल पर पत्नी से बात कराई, लेकिन वह पत्नी को ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999