बड़ी खबर(उत्तराखंड) सहकर्मी को किराए का कमरा दिखाया और कमरे में कर दिया बलात्कार।।

खबर शेयर करें -

महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर दून पुलिस

बुटीक में सहकर्मी युवती को बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना डालनवाला

बुधवार को वादीनी द्वारा थाना डालनवाला में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 20-11-2024 को दिन के समय उनके साथ बुटीक में काम करने वाले अर्जुन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा उसे किराए का कमरा दिखाने के बहाने कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में मु०अ०सं०- 262/24 धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष डालनवाला को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए सर्विलेंस की मदद से अभियुक्त अर्जुन कुमार उपरोक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक ही मौत

नाम पता अभियुक्त
अर्जुन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी चांचक शेरपुर, थाना बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर, उम्र 23 वर्ष

पुलिस टीम

1- व0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी
2- उ0नि0 विजय राही,
3- म0उ0निरी0 रजनी चमोली
4- का0 सुरेंद्र मेहरा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999