बड़ी खबर – इस वरिष्ठ पत्रकार का हुआ निधन,पत्रकारिता जगत में शौक लहर

खबर शेयर करें -


रामनगर: वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपने का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ ही हर कोई स्तब्ध है। बेहद मिलनसार पपने के निधन से रामनगर के साथ ही पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर छा गई है।
बताया जा रहा है कि श्री पपने का सुबह निधन हुआ। वे नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 30 साल से सक्रिय थे और लगातार अमर उजाला से जुड़े रहे। श्री पपने के असामयिक निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है। परिवार में उनके निधन से कोहराम है तो सुबह से ही उनके आवास पर पहुंचने वाले तमाम लोगों की आंखें नम हैं। बताया जा रहा है कि घर के भीतर ही फिसल कल गिरने के बाद उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी अंतयेष्टि शाम 4 बजे की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  केएमवीएम के 49 स्थापना दिवस (फाउंडेशन दिवस) के अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने पर्यटन आवास गृह भीमताल में बाखली एवं ओपन रेस्टोरेंट का किया शुभारम्भ
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999