Bigg Boss 18 Winner: Karan Veer Mehra के हाथ लगी बिग बॉस 18 की ट्रॉफी, इतनी मिली प्राइज मनी, ये बने फर्स्ट-रनरअप

खबर शेयर करें -

bigg-boss-18-winner-karan veer mehra

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को बीती रात अपना विनर मिल गया है। सलमान खान ने सीजन का विनर अनाउंस कर दिया है। बिग बॉस सीजन 18 करण वीर मेहरा (Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra) ने जीत लिया है। चमचमाती टॉफी के साथ वो अपने साथ 50 लाख रूपए की प्राइज मनी भी लेकर चले गए है। विवियन डीसेना को हराते हुए उन्होंने ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रजत दलाल सीजन के सेकंड रनरअप रहे।

करण वीर मेहरा बने इस सीजन के विजेता (Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra)

बिग बॉस 18 का सीजन Karan Veer Mehra ने ‘जीत लिया है। उन्होंने टॉप छह कंटेस्टेंट में शामिल विवियन डीसेना, रजत अविनाश मिश्रा, दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग को हराकर ये जीत अपने नाम की है। 50 लाख के साथ गोल्ड की ट्रॉफी मिली है।

KARAN VEER MEHRAAAAAAA !!!!!!

THE WINNER!!!!!! #KaranveerMehra #BiggBoss18 pic.twitter.com/MvGcanTjWt— adeeba. (@TripsIsLove) January 19, 2025

टॉप-6 में थे ये कटेंस्टेंट

बता दें कि फिनाले की रेस में टॉप-6 कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह थे। सबसे पहले ईशा सिंह घर से बेघर हुईं। जिसके बाद चुम दरांग और फिर अविनाश मिश्रा कम वोट के चलते एलिमिनेट हो गए। टॉप-3 की रेस में विवियन, करण और रजत दलाल शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

रजत दलाल के एविक्शन से हैरानी

टॉप-2 के लिए जैसे ही रजत दलाल का एविक्शन हुआ। सभी लोग हैरान हो गए। कई एक्स-कंटेस्टेंट्स भी उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। रजत के दोस्त एल्विश यादव की आर्मी भी उन्हें चमचमाती ट्रॉफी नहीं दिला पाई। जिससे टॉप-2 की रेस से वो बाहर हो गए।

विवियन और करण थे टॉप-2 फाइनलिस्ट

करण (Karan Veer Mehra) और विवियन टॉप-2 में थे। दोनों एक साथ घर से निकलकर सलमान के साथ स्टेज पर आए। जिसके बाद सलमान खान ने विनर अनाउंस करते हुए बारी-बारी से दोनों का हाथ उठाया। फिर आखिर में करण वीर का हाथ उठाते हुए इस सीजन के विनर की घोषणा की। विनर बनते ही करण की आंख से आसू छलक उठे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999