स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती

खबर शेयर करें -

किच्छा: राजकीय महाविद्यालय किच्छा में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ।

प्राचार्य डॉ. राजीव रतन ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता और सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-छुट्टी पर घर आ रहा जवान गढ़वाल राइफल का जवान लापता, जम्मू में था तैनात

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा पांडे ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता, अहिंसा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. प्रकाश चंद भट्ट ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी भी विकसित करती है। समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने गांधी की अहिंसात्मक शक्ति और सामाजिक चिंतन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

नगर पालिका किच्छा के सहयोग से महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने सफाई कर स्वच्छता, अहिंसा और नशामुक्ति का संदेश दिया। विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में सफाई आयोग के सदस्य श्री, नितिन चरन, प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित चौहान, साइट इंचार्ज संदीप कुमार, शामाऊन दास, अरुण कुमार, विवेक चरण उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने विभिन्न जनपदों में भारी बारिश होने की जताई संभावना

इस अवसर पर कविता पाठ, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने गांधी और शास्त्री के जीवन-विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. उमराव सिंह, डॉ. हर्षिता तिवारी, राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा के डॉ. नरेश कुमार और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता की डॉ. निवेदिता अवस्थी, कार्यालय कार्मिक मनोज कुमार आर्या, उपेंद्र, आनंद सिंह, गौतम सिंह और सोनू उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुश्किल में एल्विश यादव, रेव पार्टी में इस्तेमाल होता था सांपों का जहर, एफएसएल रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा, कसेगा शिकंजा

नवगठित छात्र संघ अध्यक्ष आमिर , सबा, पायल गोस्वामी, शीतल, अनिशा असवाल, पारुल, दीपेश, विशाल, अजरा, राधा, नेहा शर्मा, और अन्य विद्यार्थियों ने सहभागिता की। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस स्वयंसेवी लवप्रीत कौर ने किया। कार्यक्रम का समापन गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन के संकल्प के साथ हुआ ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999