*शराब पीने के बाद युवकों में हुआ विवाद, 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या -*

खबर शेयर करें -

रुड़की। हरिद्वार जिले के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र की प्रताप कॉलोनी में गुरुवार देर रात शराब पीने के बाद हुए विवाद में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, प्रताप कॉलोनी निवासी आदि राणा (23) का कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने ठेके से शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई।

यह भी पढ़ें -  जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए यह होंगे निर्वाचन अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट……… आदेश जारी

फायरिंग के दौरान गोली आदि राणा को जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी, ग्रामीणों ने कहा आंदोलन को देंगे और वृहद रूप देखें वीडियो

एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि शराब पीने के बाद युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी भी जांच की जा रही है। मामले में शामिल सभी युवकों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999