दिल्ली में BJP कोर ग्रुप की बैठक आज, 2027 चुनाव और टिकट आवंटन पर होगी चर्चा

खबर शेयर करें -

 

cm dhami

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। आज दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होनी है। जिसमे टिकट आवंटन पर विशेष चर्चा की जाएगी।

दिल्ली में BJP कोर ग्रुप की बैठक आज

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होनी है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन होगा।

यह भी पढ़ें -  रेड अलर्ट के चलते बुधवार 6 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

हारी सीटों पर दिए होमवर्क का फीडबैक लेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

बैठक में टिकट आवंटन पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही विधानसभा प्रवास कार्यक्रम की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हारी सीटों पर दिए होमवर्क का फीडबैक लेंगे। साथ ही हारी सीटों पर बनाई रणनीति की भी समीक्षा होगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999