उत्तराखंड के इन जिलों में कहर बरपाएगा मौसम, CM ने आपदा प्रबंधन को दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड में आज  मौसम का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों के अलर्ट के बाद सीएम धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। 

सीएम धामी ने दिए आपदा प्रबंधन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह सचिव आपदा प्रबंधन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने SDRF, NDRF और सभी जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  अक्टूबर की शुरुआत में बड़ा बदलाव! बैंक, ATM, FD, UPI और LPG से जुड़े 7 नियम बदलेंगे

सीएम ने पर्यटकों से की सावधानी बरतने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999