लोकसभा सीटों को लेकर बीजेपी जल्द करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

खबर शेयर करें -


दिल्ली में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल होंगे।


उत्तराखंड प्रदेश बीजेपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कल शाम दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा हुई थी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।


बीजेपी ने प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए न्यूनतम 5 और अधिकतम 9 नामों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों लिस्ट तैयार हो गई है। इस लिस्ट को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। जल्द ही पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बीर्ड इन नामों पर विचार कर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगा।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली हाई कोर्ट के दखल पर आरबीटीबी में पहुंची अल्ट्रासाउंड मशीन, आज से शुरू होगा संचालन

लोकसभा की पांच सीटों पर 55 दावेदार
प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए न्यूनतम पांच और अधिकतम नौ नामों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों लिस्ट तैयार हो गई है। इस लिस्ट को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। जिसमें पूर्व सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्री तक के नाम शामिल हैं।

गढ़वाल लोस सीट से रेस में शामिल हैं ये नाम
गढ़वाल लोकसभा की बात करें तो इस सीट से मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत के अलावा अनिल बलूनी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, दीप्ति रावत, आशा नौटियाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, अजेंद्र अजय का नाम भी लिस्ट में है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं से मोहन बिष्ट और नैनीताल से सरिता आर्या चौथे राउंड में आगे देखिए आंकड़े

हरिद्वार लोस सीट से लिस्ट में हैं ये नाम
हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम लिस्य में है। इसके साथ ही संजय गुप्ता, श्यामवीर सिंह सौनी, किरण, मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, यतींद्रानंद गिरी समेत और कई नाम लिस्ट में हैं।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोस सीट से ये हैं नाम
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोस सीट से सांसद अजय भट्ट का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इसके साथ ही राजेश शुक्ला, दीप कोश्यारी, दान सिंह रावत अरविंद पांडेय, बलराज पासी, राजेंद्र बिष्ट, समेत कुछ और नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  haldwani-कांग्रेस विधायक ने की भविष्यवाणी, बोले 100 दिन भी नहीं चलेगी NDA सरकार

टिहरी लोस से लिस्ट में हैं इनके नाम
टिहरी सीट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, पार्टी विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कुंवर जपेंद्र,लाखी राम जोशी, मनवीर चौहान, रविंद्र जुगरान, ज्योति प्रसाद गैरौला, कुलदीप कुमार, नेहा जोशी, ऋषिराज डबराल के नाम शामिल है।

पिथौरागढ़-अल्मोड़ा सीट से ये नाम हैं लिस्ट में
पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवारों की लिस्ट में सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, फकीर राम, समीर आर्य, सज्जन लाल टम्ट, गोपाल राम टम्टा और मीना गंगोला का नाम शामिल है।

Advertisement