ब्लेम गेम हुआ शुरू!, राजा की हत्या का आरोप एक-दूसरे पर डाल रहे sonam और Raj, कौन है असली कातिल?

खबर शेयर करें -
sonam-and-raj-are-blaming-each-other

sonam and raj are blaming each other: राजा रघुंवशी हत्याकांड(raja raghuvanshi) में अब एक नया मोड़ आया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसका कथित प्रेमी राज कुशवाह अब एक दूसरे पर राजा की हत्या का ब्लेम लगा रहे है।

दोनों एक दूसरे पर हत्या की प्लानिंग का आरोप लगा रहे हैं। इस केस को लीड करने वाले DIG डेविस एन आर सार्क ने एक मीडिया चैनल से बातचीत कर इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सोनम ने ना केवल हत्या की प्लानिंग की बल्कि राजा की लाश खाई में फेंकने में भी तीनों सुपारी की किलर्स की मदद की।

यह भी पढ़ें -  *बरसाती आपदा से क्षतिग्रस्त बिलासपुर में टूटी सिंचाई नहर का तत्काल मरम्मत कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग*

ब्लेम गेम हुआ शुरू! sonam and raj are blaming each other

DIG डेविस एन आर सार्क ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में तीनों सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुमार ने इस बात को कुबूल किया कि 23 मई को राजा की हत्या के बाद सोनम ने उनके साथ मिलकर राजा की लाश को उठाया और खाई में फेंका। हत्या करने के बाद मॉकटोंक नामक जगह तक चारों दो स्कूटी पर सवार होकर आए। एक में दो किलर्स और दूसरी स्कूटी में एक किलर और सोनम।

ये भी पढ़ें:- ‘राजा करीब आ रहा है, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं…’, Sonam और प्रेमी Raj Kushwaha की चैट हुई लीक

यह भी पढ़ें -  घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत, डीडीआरएफ टीम ने शव किया रेस्क्यू

राजा की हत्या का आरोप एक-दूसरे पर डाल रहे सोनम और राज

डीआईजी मार्क ने ये भी बताया कि दोनों सोनम और राज ने इस बात को कबूला है कि राजा कि हत्या में वो शामिल थे। लेकिन इस हत्या के पीछे मास्टरमाइंड कौन था? इस बात पर दोनों ब्लेम गेम खेल रहे हैं। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है।

मार्क आगे बताते है कि “इंदौर में राज और गाजीपुर में सोनम से अलग-अलग पूछताछ हुई सोनम का कहना है कि साजिश राज ने रची, जबकि राज कहता है कि सोनम ने प्लान बनाया।” उन्होंने बताया कि कोर्ट में प्रोडक्शन के बाद दोनों राज और सोनम को आमने-सामने बिठाया जाएगा ताकि सच्चाई का पता लग सके।

यह भी पढ़ें -  किसान आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री सख्त कुमायूं आयुक्त को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश

पुख्ता सबूत और मोबाइल का रहस्य

मार्क ने बताया कि पुलिस के पास सोनम के खिलाफ काफी ठोस सबूत मौजूद है। उन्होंने बताया कि सोनम और राज के पास कुल चार मोबाइल फोन थे। हालांकि अभी तक एक ही रिकवर हुआ है। आखिरी लोकेशन उस फोन की हत्या वाली जगह टावर के पास मिली। बाकी तीन फोनों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999