ब्रेकिंग न्यूज: *बारात की गाड़ी गिरी 11 घायल 3 की हालत नाजुक*! पढ़ें शामा भनार अपडेट…

खबर शेयर करें -

  

Oplus_131072

बागेश्वर। मिली जानकारी के अनुसार लाथी-माजखेत मोटर मार्ग में शामा भनार के पास बारात लेकर जा रही एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

यह वाहन कीमू गांव से धरमघर जा रहा था। मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -  घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा!, एक के बाद एक टकराई 18 गाड़ियां- Road Accident

इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके।

यह भी पढ़ें -  भाजपा ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान और खजानदास को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटाया

इस हादसे में घायल लोगों में प्रताप राम (78), भूपेंद्र सिंह (35), बलवंत सिंह (35), डम्पी (40), कुंदन सिंह (31), शोबन राम (56), वीर सिंह (65), चंदर राम (60), कुशी राम (60), खेम सिंह (22) और डिगर सिंह (40) शामिल हैं।

कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- यहां ट्रक हुआ हादसे का शिकार, लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार हो सकते थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999