उप चुनाव का एलान,5 राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर होने हैं उपचुनाव

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट समेत देश के 5 राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया ह।चुनाव आयोग ने बताया कि ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट और यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहनी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (एसटी आरक्षित) और यूपी की रामपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों के लिए 10 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवारों के नोमिनेशन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 नवंबर को की जाएगी जबकि कैंडिडेट अपना नामाकंन 21 नवंबर तक वापस ले सकेंगे

यह भी पढ़ें -  जखोली से श्रीनगर जा रही कार हुई दुर्घटना की शिकार, दो लोगों की हुई मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999