चमोली- थाना जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत खाई में गिरा कैंपर, दो घायल

खबर शेयर करें -

देर रात्रि लगभग 11:00 बजे थाना जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि हेलंग के पास एक वाहन (कैंपर) खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  नव वर्ष पर सड़क हादसों में चार की मौत -सलड़ी के समीप ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF को स्थानीय पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन संख्या Uk11 TA 2995 कैंपर वाहन था जिसमें तीन लोग सवार थे। स्थानीय पुलिस व लोकल लोगों द्वारा दो व्यक्तियों को मौके पर निकाल दिया गया तथा एक व्यक्ति लापता है।

SDRF टीम द्वारा रात्रि में लापता व्यक्ति की सर्चिंग की गई परन्तु उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। आज प्रातः से पुनः SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  PM Modi Japan Visit: जापान में मैन्युफैक्चरर्स को मोदी का न्योता!, कहा- ‘इंडिया आइए, दुनिया के लिए बनाइए…’

घायल व्यक्तियों का विवरण:-

  1. अनुराग s/o श्री चंडी लाल उम्र 23 वर्ष पता गुलाबकोटी
  2. ड्राइवर सामंत s/o श्री सुरेंद्र उम्र लगभग 28 वर्ष लगभग पता पाखी, चमोली
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999