सीबीआई ने रंगे हाथों रिश्वत लेते आरपीएफ के चौकी प्रभारी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भ्रष्टाचार को लेकर चलाए जा रहे हैं अभियान के शिकायत के आधार पर एक बार फिर से सीबीआई की छापेमारी करते हुए हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के चौकी प्रभारी दिनेश मीणा को एक टैक्सी चालक से दो हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश मीणा से कई घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद साथ ले गई। आज गुरुवार को देहरादून में कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीबीआई देहरादून के एसपी सतीश कुमार राठी ने बताया कि एक टैक्सी चालक मोहम्मद इरशाद ने शिकायत की थी कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में वाहन पार्किंग के लिए आरपीएफ के चौकी प्रभारी उनसे हर महीने दो हजार रुपये लेते हैं। यह रकम नहीं देने पर उन्हें स्टेशन परिसर में वाहन पार्क नहीं करने दिया जाता। सीबीआई ने प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई। बुधवार शाम को दून से आई सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंचकर मीणा को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कई घंटे चली पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई।

यह भी पढ़ें -  11कर्मियों की मौत के मामले में अदालत ने चेयरमैन और मैनेजर को दोषी करार देते हुए अर्थदण्ड के साथ सुनाई दो वर्ष के कारावास की सजा


सीबीआई के एसपी राठी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसके बाद गुरुवार को देहरादून में कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देहरादून सीबीआई की आठ से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि पिछले महीने सीबीआई देहरादून की टीम ने हल्द्वानी के ईपीएफओ कार्यालय के एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में उच्च शिक्षा की हालत गंभीर, कहीं प्राइमरी स्कूल तो कही गन्ना सेंटर में चल रहे महाविद्यालय
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999