दुखद घटना खौलते पानी में गिरने से व करंट लगने से दो मासूमों की मौत

खबर शेयर करें -

टनकपुर/चोरगलिया- टनकपुर में घर में खेलते वक्त बिजली के खुले छूटे तार की चपेट में आने और हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिरकर तीन-तीन साल के दो मासूमों की मौत हो गई। चोरगलिया में हुई घटना में झुलसने से दम तोड़ने वाला बच्चा मूल रूप से चम्पावत जिले के पाटी क्षेत्र का रहने वाला था।

पहली घटना के अनुसार, टनकपुर के वार्ड नंबर निवासी इंतजार हुसैन की तीन साल की बेटी माही मंगलवार देर शाम घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते उसका हाथ घर के अंदर खुले छूटे बिजली के तार से छू गया। करंट लगने पर तेज झटका खाकर माही जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

यह भी पढ़ें -  अजय चौहान का स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयन, पूरे देश में मिली 12वीं रैंक


दूसरी घटना में लाखनमंडी, चोरगलिया (हल्द्वानी) निवासी लाल सिंह का तीन वर्षीय बेटा तनुज मंगलवार दोपहर खेलते-खेलते खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिरकर बुरी तरह से झुलस गया। सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में इलाज के दौरान तनुज की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999