Chamoli Avalanche update : हिमस्खलन की चपेट में आए चार श्रमिकों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

खबर शेयर करें -

cm dhami in chamoli

चमोली के माणा पास पर हुए हिमस्खलन में चार मजदूरों की मौत हो गई है। ये सभी हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 46 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

एवलांच हादसे में चार की मौत

चमोली के माणा पास पर शुक्रवार की सुबह आए एवलांच में सड़क निर्माण में लगे 55 मजदूर दब गए थे। इसके बाद बेहद विषम हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस ऑपरेशन में सेना की मदद ली गई। रेस्क्यू टीमों ने कुल 46 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया है। वहीं इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई है। वहीं पांच श्रमिकों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें -  15 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

इस हादसे के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर सीएम धामी लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीएम धामी ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जाएजा लिया था। सीएम ने इलाज करा रहे श्रमिकों से भी बात की थी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि खोज बचाव कार्य में किसी प्रकार आवश्यक संसाधनों की कमी न रहे जो भी आवश्यकताएं हैं उनको समय से चिन्हित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से पूरी मदद मुहैया की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  राज्य की सभी लोकसभाओं में अभी तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

57 की तैनाती, दो छुट्टी पर थे

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे करीब माणा पास के निकट हिमस्खलन हुआ। वहीं पर बीआरओ के 57 मजदूर कंटेनरों में रहते थे जिनमें से 2 मजदूर छुट्टी पर थे। 55 मजदूरों में से आईटीबीपी, सेना ने तेजी से खोजबीन करते हुए अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से 04 हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं। इसके बाद देहरादून लौटे सीएम धामी खुद ही आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचकर अपडेट लिया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में 18 वर्ष से 44 वर्ष की उम्र के व्यक्तियों हेतु वैक्सीनेशन का सोमवार को प्रारम्भ हो गया। जनपद में वैक्सीनेशन हेतु कुल 74 केन्द्र
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999