पीसीएस मुख्य परीक्षा में बदला पैटर्न जारी,उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे

खबर शेयर करें -



देहरादून। राज्य लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा में बदला पैटर्न जारी कर दिया है। परीक्षा में दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का पैटर्न जारी करने से अभ्यर्थियों की दुविधा भी दूर हुई है। नवंबर में पीसीएस की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि मुख्य परीक्षा में 150 अंकों के छह प्रश्न पत्र होंगे। जिसमें दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न होंगे। चार अंकों के पांच सवाल होंगे, जिसमें शब्द सीमा 50 निर्धारित की गई है, जबकि आठ अंकों के 10 सवाल होंगे, जिसमें शब्द सीमा 100 होगी। 10 अंकाें के 10 सवाल में शब्द सीमा 150 रखी है।
सामान्य हिंदी प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम में 11 खंडों में से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा सामान्य अध्ययन के चार प्रश्न पत्रों में भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज, शासन व्यवस्था, संविधान, शासन-प्रणाली, सामाजिक न्याय व अंतरराष्ट्रीय संबंध, प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन, नीति शास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे पिकअप चालक ने हाईवे किनारे खड़ी महिला को मारी टक्कर,हुआ फरार

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999