मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में होने वाली है आज अहम बैठक

खबर शेयर करें -

धामी कैबिनेट की बैठक आज 14 मार्च 2024 को सायं 5:00 बजे राज्य सचिवालय, देहरादून के विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ‘सभागार’ (पंचम तल) में आयोजित की जाएगी। सीएम धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। लोकसभा चुनाव से पहले कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बता दें कि यूसीसी को राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दे दी है। इसलिए कैबिनेट द्वारा राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में आज हो सकती है हल्की बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट


कैबिनेट की बैठक में सभी फीडर संवर्गों के उपाधीक्षक कनिष्ठ वेतनमान (पदोन्नति कोटा), निरीक्षक और सेनानायक के पदों पर पदोन्नति के लिए सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड पुलिस सेवा (संशोधन) नियमावली के संबंध में फैसला कैबिनेट में लिया जा सकता है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999