एचएन इंटर कॉलेज के पास अवैध 44 दुकानों पर चली जेसीबी

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी में रामपुर रोड में एचएन इंटर कॉलेज को वन विभाग द्वारा 1965 जमीन लीज पर दी गई थी, जिस पर 44 दुकान अवैध रूप से बन गई थी। जिसका मुकदमा काफी समय से कोर्ट में चल रहा था, बाद में कोर्ट ने 44 दुकानों को खाली करने के आदेश वन विभाग को दिए थे, इसके बाद हाईकोर्ट में दुकान के स्वामियों ने अक्टूबर तक का समय मांगा था और अब समय पूरा होने के बाद आज वन विभाग की टीम ने प्रशासन और पुलिस के सहयोग से 44 अवैध दुकानों को तोड़ दिया है।

इस दौरान वन विभाग की एसडीओ शशि देव, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, लालकुआं सीओ संगीता, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओ चोरगलिया भगवान महर, रेंजर रूप नारायण गौतम समेत वन विभाग और पुलिस फोर्स मौजूद रही, इस दौरान बताया गया कि यह 44 दुकान अवैध है, जो की एचएन इंटर कॉलेज को वन विभाग द्वारा दी गई लीज पर बनाई गई थी, लीज समाप्त हो गई है अब इन दुकानों को तोड़ दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Women’s T20 World Cup 2024 में खत्म हुआ भारत का सफर, पाकिस्तान की हार ने किया बाहर, जानें सेमीफाइनलिस्ट टीमें
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999