Women’s T20 World Cup 2024 में खत्म हुआ भारत का सफर, पाकिस्तान की हार ने किया बाहर, जानें सेमीफाइनलिस्ट टीमें

खबर शेयर करें -



इन दिनों महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024 ) खेला जा रहा है। जिसमें भारत का सफर समाप्त हो गया है। बीते दिन न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (new zealand women vs pakistan women) के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तान की हार के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई।


बता दें कि ग्रुप-ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम मौजूद थीं। इस ग्रुप में आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच था। इस मुकाबले में पाकिस्तान की जीत से भारत की सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और भारत सेमीफाइनल नहीं पहुंच पाया। ऐसे में चलिए जानते है कि टूर्नामेंट में कौन-कौन सी टीमों में सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

यह भी पढ़ें -  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में युवाओं को शत प्रतिशत मतदान करने को किया प्रेरित

कैसे पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया हुई बाहर, जानें
पाकिस्तान की हार से भारतीय महिला टीम का सेमीफाइनल में जाने का सपना टूट गया। अगर कल का मुकाबला पाक की टीम जीत जाती तो टीम इंडिया के पास नेट रनरेट के हिसाब से सेमीफाइनल में जाने का काफी अच्छा मौका था। दरअसल टीम का नेट रनरेट न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से बेहतर था। ऐसे में कल पाकिस्तान ये मुकाबला जीत जाती तो उसके पास चार प्वाइंट्स होते। साथ ही हारने वाली टीम न्यूजीलैंड के पास भी चार प्वाइंट्स ही रहते। इस तरह से सबसे अच्छे नेट रनरेट वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती जो कि टीम इंडिया होती।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर में घर में संदिग्ध हालात में लगी आग, 11 झुलसे कई की हालत नाजुक, सभी हायर सेंटर रेफर

न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में
ग्रुप-ए की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था। टीम ने चार में से चार मुकाबलों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तो वहीं न्यजीलैंड की टीम ने भी दूसरी सेमीफाइनलिस्ट बनी। टीम ने चार में से तीन मुकाबले अपने नाम किए।

ग्रुप-बी में कौन सी टीम बनेगी सेमीफाइनलिस्ट?
ग्रुप-बी की बात करें तो इसमें दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड हैं। जहां स्कॉटलैंड और बांग्लादेश पहले ही बाहर हो चुकी है। तो वहीं बाकी तीन टीम इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल में जाने की भिड़ंत जारी है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इस ग्रुप का आखिरी मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें -  खूनी तांडव: रोडवेज बस अड्डे पर खुलेआम चाकूबाजी, युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला कब?
टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को दुबई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्टूबर को शाहजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट में फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999