रुद्रपुर में करंट लगने से दसवीं के छात्र की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में शनिवार शाम घर में कपड़े प्रेस करने के लिए प्लग लगाते समय करंट लगने से दसवीं के छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजा कॉलोनी वार्ड 10 ट्रांजिट कैंप निवासी 15 वर्षीय चेतन रस्तोगी पुत्र सत्यप्रकाश रस्तोगी एक निजी स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। उसके पिता परिवहन निगम में संविदा परिचालक हैं। चेतन के चाचा रोहित ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे चेतन कपड़ों में प्रेस करने के लिए प्लग लगा रहा था।

यह भी पढ़ें -  पूर्व DGP मर्डर केस… भारत पूर्व DGP मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, VIDEO

इस दौरान अचानक उसे करंट लग गया। इस बीच, उसकी मां कमरे में पहुंची और किसी तरह उसे तार से अलग किया।

इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999