घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग को जंगली जानवर ने घर में मार डाला -आसपास दुर्गंध फैलने के बाद लगा घटना का पता

खबर शेयर करें -


अल्मोड़ा। सल्ट के वैला ढैय्या में जंगली जानवर ने घर में घुसकर अकेले रह रहे बुजुर्ग को मार डाला। रविवार को दुर्गंध फैलने के बाद घटना का पता चला। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुजुर्ग को किस जानवर ने मारा इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। जानकारी के मुताबिक मल्ली पोखरी, टनोला मनराल बाखली निवासी 65 वर्षीय गोपाल सिंह कुछ समय से बेला ढैय्या स्थित अपने नए घर में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी गांव में ही रहती थीं। छोटे बेटे की कोराना में मौत हो गई थी, जबकि दूसरा बेटा परिवार के साथ दिल्ली में रह रहा है। यहां वह दुकान चलाया करते थे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में युवती के साथ गैंगरेप, नशीला पदार्थ पिलाकर लूटी आबरू, आरोपियों में एक नाबालिग शामिल


स्थानीय लोगों के मुताबिक दो दिन से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। रविवार सुबह घर के सामने से आवाजाही करने वाले लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। लोगों ने खुले कमरे में झांका तो उनके होश उड़ गए। फर्श पर गोपाल सिंह का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि किसी जंगली जानवर ने घर के अंदर घुसकर गोपाल सिंह को मार दिया होगा। पुलिस ने वन विभाग की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में मंच पर भड़के सीएम धामी: भाषण के दौरान फेंका पर्चा, बोले– अगर ध्यान न देता तो…,देखे video
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999