CM Dhami Cabinet में आज बड़े फैसले, अग्निवीरों समेत इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!

खबर शेयर करें -

 

dhami cabinet-meeting-decision

देहरादून मे सीएम धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 12 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। 

भौगोलिकसंदर्भ

CM Dhami Cabinet की बैठक में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बैठक में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा में छूट दिए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शहरी विकास और शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद भी नहीं खुला अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे, क्वारब में नदी में सड़क का हिस्सा समाने से यातायात ठप

तो वहीं कर्मचारियों, विभागीय व्यवस्थाओं और विधानसभा सत्र की तैयारियों से जुड़े फैसलों के लिहाज से भी ये बैठक अहम होने वाली है। पर्यटन, ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से संबंधित प्रस्ताव बैठक में लाए जा सकते हैं। इसके साथ ही कार्मिक विभाग के प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हो सकते है। वहीं बैठक में कई नियमावली में भी संशोधन हो सकता है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999