CM Dhami को दोस्त की आई याद, पुराने साथी को मंच पर बुलाया

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सादगी और अपनों के प्रति अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। रुद्रपुर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के बीच अचानक एक सिख युवक को मंच पर बुलाया। मंच पर पहुंचे युवक ने भी मुख्यमंत्री को लेकर सिख समाज के सामने ऐसी बात कही, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

सीएम धामी ने पुराने साथी को मंच पर बुलाया

दरअसल युवक ने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए कहा कि “यही तो पहचान है मुख्यमंत्री धामी की, जो अपनों को कभी नहीं भूलते।” युवक ने ऋषिकेश के सामाजिक कार्यकर्ता और अपने प्रिय मित्र गगनदीप बेदी का जिक्र करते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर में मंच से गगनदीप बेदी का उल्लेख किया, तो वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ें -  *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

प्रिय मित्र गगनदीप बेदी का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का बड़े पद पर पहुंचना निश्चित तौर पर बड़ी उपलब्धि है। लेकिन बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी पुराने साथियों, मित्रों और शुभचिंतकों को याद रखना उससे कहीं बड़ी बात है।

आज के दौर में अक्सर देखने को मिलता है कि इंसान जैसे-जैसे ऊंचे पद पर पहुंचता है, वैसे-वैसे संघर्ष के दिनों में साथ देने वाले लोगों से दूरी बनाने लगता है। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहजता और आत्मीयता उन्हें अलग पहचान देती है।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय राज्य मंत्री के भीमताल आगमन पर बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी द्वारा क्षेत्र की दर्जनों मांगों को लेकर हल कराने हेतु ज्ञापन सौपा

पुराने साथियों और शुभचिंतकों को याद रखना, सार्वजनिक मंच से उनका नाम लेकर सम्मान देना, मुख्यमंत्री धामी के इसी अपनत्व ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। पद भले ही बड़ा हो जाए, लेकिन अपनों के लिए दिल में जगह बनी रहे, यही असली पहचान है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999