सीएम धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किया योगा, गिनाए फायदे

खबर शेयर करें -

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में अपने आवास पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -  पूर्व सीएम हरीश रावत ने गणेश गोदियाल से की अपील, बोले अध्यक्ष जी! मुझे बूथ इंचार्ज ही बना दो, पूरा मामला पढ़ें

PM के नेतृत्व में भारत की योग परंपरा को मिली नई पहचान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  IND vs PAK: बेइज्जती करा दी…बॉयकॉट ही कर लिए होते’… भारत से मिली हार के बाद अपनी टीम पर बरसे पाकिस्तानी फैंस

जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है योग: CM
सीएम ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक जीवनशैली तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। सीएम ने प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने और योग को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देने का आग्रह किया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999