विकासनगर हिंसा पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

खबर शेयर करें -

विकासनगर हिंसा पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने जताई चिंता
विकासनगर के गांव बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद भड़की हिंसा और उसके बाद हुई तोड़फोड़ बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने इस पूरी घटना पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने BJP नेता की हत्या को बताया निंदनीय
नय्यर काजमी ने कहा विनोद कश्यप की हत्या बेहद निंदनीय और दुखद है। हम मांग करते हैं कि पुलिस दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। लेकिन हत्या के बाद कुछ संगठनों द्वारा चुनिंदा घरों में की गई तोड़फोड़ और बिना नोटिस बुलडोजर चलाना भी कानून के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें -  युवक मास्क पहनकर सार्वजनिक स्थानों पर करता था डांस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उतारी खुमारी,देखे video

संविधान में हर नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है: काजमी
काजमी ने आगे कहा कि संविधान में हर नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। कानून हाथ में लेने की छूट किसी भी संगठन या व्यक्ति को नहीं है। अगर किसी ने अपराध किया है तो पुलिस जांच करे सबूत जुटाए और कार्रवाई करें । बुलडोजर न्याय का तरीका नहीं बन सकता। उन्होंने कहा हिंसा में शामिल आरोपियों पर सबूतों के आधार पर बिना भेदभाव के कानूनी कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें -  नाबालिक छात्रा ने लगाया शिक्षक पर गंदी बातें करने का आरोप

गांव में शांति बहाल करे प्रशासन: काजमी
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने कहा जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है उन्हें तत्काल सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए। काजमी ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि गांव में शांति बहाल करे और किसी भी निर्दोष को परेशान न किया जाए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999