सीएम धामी ने पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को किया सम्मानित

खबर शेयर करें -



देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर श्री मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है।

यह भी पढ़ें -  विनीत कुमार द्वार अनटाइड फंड मद से पांच लाख, 55 हजार की धनराशि विभिन्न खेल उपकरणों को क्रय करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को धनराशि उपलब्ध करायीविनीत कुमार द्वार अनटाइड फंड मद से पांच लाख, 55 हजार की धनराशि विभिन्न खेल उपकरणों को क्रय करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को धनराशि उपलब्ध करायी

सीमित संसाधनों के बावजूद भी मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया।सीएम ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है। इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार भी मौजूद थीं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999