UKSSSC के अध्यक्ष बोले तीन सेट ही आए थे बाहर, नहीं हुआ था पेपर लीक, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -
dehradun news

UKSSSC की स्नातक स्तर की प्रतियोगी परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर पेपर लीक की चर्चा के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। इस मामले में देहरादून एसएसपी ने तुरंत एसआईटी का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए।

SIT जांच में हुआ खुलासा

बता दें 21 सितंबर को परीक्षा शुरू होने से पहले किसी भी जिले से पेपर लीक होने की सूचना नहीं मिली थी। लेकिन परीक्षा खत्म होने के करीब डेढ़ घंटे बाद खबर आई कि सोशल मीडिया पर कुछ प्रश्नों के फोटो और उनके स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। जांच में सामने आया कि यह फोटो सबसे पहले टिहरी के प्रतापनगर स्थित अमरोड़ा डिग्री कॉलेज में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के पास पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  कोहरे के चलते एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Video link- https://youtu.be/IZeriBhd45c?si=7v0Lj_6clYWJ_99T

पूछताछ में सुमन ने बताया कि उन्हें ये प्रश्नपत्र के फोटो खालिद मलिक नाम के व्यक्ति ने भेजे थे, जो पहले सीपीडब्ल्यूडी में जेई के पद पर काम करता था और हरिद्वार का रहने वाला है। खालिद ने सुमन से अपनी बहन के नाम पर प्रश्नों के उत्तर मांगे थे, जिसके बाद सुमन ने अपने स्तर पर उत्तर भेज दिए थे। इसके बाद यह स्क्रीनशॉट बॉबी पंवार तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  कल होगी धामी कैबिनेट की बैठक, बजट के मसौदे पर लगेगी मुहर

बॉबी पंवार ने की थी सोशल मीडिया पर सनसनी फ़ैलाने की कोशिश

पुलिस का कहना है कि बॉबी पंवार ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के इन स्क्रीनशॉट्स को वायरल कर दिया और सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने की कोशिश की। पुलिस ने इस पूरे मामले मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि किसी एक परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र की कुछ तस्वीरें खींचकर भेजी गई थी। जांच में यह साफ हुआ है कि किसी संगठित गिरोह या बड़े पेपर लीक गैंग की संलिप्तता अभी तक नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी होंगी सम्मानित
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999